0 कंपनी ने सुरक्षा के लिए ‘डायल बिफोर यू डिग’ के प्रति जागरूक रहने की अपील की
लुधियाना, 04 फरवरी 2026: लुधियाना के कोहारा इलाके में जंडियाली गाँव के पास बिना सूचना के चल रहे खुदाई काम के दौरान थिंक गैस की सिटी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। थिंक गैस की इमरजेंसी टीम ने तुरंत कदम उठाते हुए प्रभावित हिस्से को अलग किया और कुछ ही समय में गैस सप्लाई दोबारा शुरू कर दी, जिससे लोगों की सुरक्षा बनी रही और आसपास के निवासियों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
थिंक गैस ने लुधियाना जिले में घरों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और गाड़ियों के लिए कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की सप्लाई के लिए मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया है। पाइपलाइन के रास्ते में स्पष्ट रूट मार्कर, चेतावनी बोर्ड और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट बोर्ड लगे होने के बावजूद, खुदाई करने वाले ठेकेदार ने काम शुरू करने से पहले थिंक गैस को कोई जानकारी नहीं दी और घटना के बाद भी कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी।
सरकारी नियमों के अनुसार, किसी भी तीसरे पक्ष को अगर खुदाई का काम करना है, तो उसे ‘डायल बिफोर यू डिग’ संपर्क नंबर के जरिए नगर निगम या सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को पहले से सूचना देना अनिवार्य है। यह घटना बिना किसी पूर्व जानकारी के हुई, जिसके बाद थिंक गैस ने जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। भारतीय दंड संहिता की धारा 285 और 336 के तहत इस तरह की बिना अनुमति की गई क्षति एक दंडनीय अपराध है, जिसमें तीन साल तक की जेल और 25 करोड़ रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।
थिंक गैस सभी ठेकेदारों, एजेंसियों और आम नागरिकों से अपील करती है कि वे इस सुरक्षा नियम का पूरी तरह पालन करें। किसी भी तरह की खुदाई शुरू करने से पहले थिंक गैस से संपर्क करने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 2022 999 पर जरूर कॉल करें।



