Vedant Samachar

Motorola Edge 70 Fusion जल्द आ रहा भारत, 7000mAh बैटरी और Sony LYT-710 कैमरा से मचाएगा धूम

Vedant Samachar
3 Min Read

Motorola भारत में अपने नए स्मार्टफोन Edge 70 Fusion को लॉन्च करने की तैयारी में है और लॉन्च से पहले ही इसके कई बड़े फीचर्स सामने आ चुके हैं. फ्लिपकार्ट पर लाइव माइक्रोसाइट ने फोन के कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले जैसे फीचर्स की पुष्टि कर दी है. कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला फोन होगा जिसमें Sony LYT-710 सेंसर मिलेगा. दमदार स्पेसिफिकेशन और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में हलचल मचा सकता है.

प्रीमियम डिजाइन और Pantone कलर ऑप्शन
Motorola Edge 70 Fusion को कंपनी तीन खास Pantone-क्यूरेटेड कलर ऑप्शन Silhouette, Blue Surf और Country Air में लॉन्च करेगी. इन तीनों वेरिएंट में बैक पैनल पर लेदर-इंस्पायर्ड टेक्सचर दिया गया है, जो फोन को प्रीमियम लुक और बेहतर ग्रिप देता है. डिजाइन के मामले में यह फोन स्लिम प्रोफाइल के साथ आएगा और इसकी मोटाई सिर्फ 7.99mm बताई गई है.

दुनिया का पहला Sony LYT-710 कैमरा फोन
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Motorola Edge 70 Fusion बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है. कंपनी ने पुष्टि की है कि इसमें 50MP का Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर मिलेगा, जो इसे दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन बनाता है. इसके साथ 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक मैक्रो कैमरा दिया जाएगा. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद रहेगा. फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेगा, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स को खास फायदा मिल सकता है.

क्वाड कर्व्ड 1.5K डिस्प्ले और 144Hz स्मूदनेस
डिस्प्ले के मामले में भी मोटोरोला ने इस फोन को काफी मजबूत बनाया है. Edge 70 Fusion में क्वाड कर्व्ड 1.5K डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक बताई गई है, जिससे तेज धूप में भी विजिबिलिटी बेहतर रहेगी. इसमें HDR10+ सपोर्ट और SGS आई प्रोटेक्शन भी दिया गया है. खास बात यह है कि Smart Water Touch 3.0 फीचर के जरिए यूजर गीले हाथों से भी फोन आसानी से चला पाएंगे.

7000mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 4 की ताकत
परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार नजर आ रहा है. Motorola Edge 70 Fusion में बड़ी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जाएगी, जो लंबा बैकअप देने का दावा करती है. इसके साथ 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जनरेशन 4 चिपसेट दिया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा, यानी यह धूल और पानी से भी सुरक्षित रहेगा.

Share This Article