Vedant Samachar

BREAKING:बीजापुर के दक्षिणी इलाके में प्रेशर IED विस्फोट, STF जवान घायल,एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान नक्सलियों की साजिश, घायल जवान को हायर सेंटर रेफर

Vedant samachar
2 Min Read

बीजापुर,23 फरवरी (वेदांत समाचार)। जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सोमवार को एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान प्रेशर IED में हुए विस्फोट में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एक जवान घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह IED नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की मंशा से लगाया गया था।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नियमित एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर जंगल क्षेत्र में निकली थी। इसी दौरान पहले से लगाए गए प्रेशर IED पर जवान का पैर पड़ते ही जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आने से STF का एक जवान घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद साथ मौजूद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया। घायल जवान को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में IED प्लांट किया गया था। घटना के बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान के दौरान लगातार सतर्कता बरती जा रही है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article