Vedant Samachar

रायगढ़ के सराफा बाजार में पुलिस का पैदल मार्च – एडिशनल एसपी ने सराफा व्यापारियों को दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश

Vedant samachar
3 Min Read

रायगढ़, 22 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आज शहर के मुख्य सराफा बाजार एवं व्यस्त मार्केट क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत पैदल मार्च निकाला गया । अभियान का नेतृत्व स्वयं एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने किया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित किया।



पैदल मार्च के दौरान एडिशनल एसपी श्री सोनी ने सराफा व्यापारियों से दुकानों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी व्यापारियों को पुलिस कंट्रोल रूम, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर एवं डायल 112 की जानकारी साझा करते हुए इन नंबरों को दुकान के प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचाने के निर्देश दिए।



उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि—

  • दुकानों में तैनात सुरक्षा गार्ड पूरी तरह मुस्तैद रहें।
  • सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच व मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाए।
  • रात्रि में औचक गार्ड को चेक भी किया जावे।
  • कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन करावें।
  • किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दी जाए। एडिशनल एसपी ने भरोसा दिलाया कि रायगढ़ पुलिस आम नागरिकों एवं व्यापारियों के जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस की रणनीति केवल अपराध के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध को पहले ही रोक देना है। इस फुट पेट्रोलिंग में नगर कोतवाल सुखनंदन पटेल, प्रशांत राव सहित कोतवाली थाना एवं पुलिस लाइन का बल मौजूद रहा। एडिशनल एसपी ने यह भी बताया कि एसएसपी महोदय के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सहित सभी थाना क्षेत्रों में सराफा कारोबारियों की नियमित बैठकें लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अपराध अथवा अपराधियों से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस से साझा करें। प्रत्येक सूचना पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का स्पष्ट संदेश

“जान माल की सुरक्षा सर्वोपरि है — संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर, अपराधियों के लिए शहर में कोई स्थान नहीं।”

Share This Article