कोरबा, 21 फरवरी (वेदांत समाचार)। नगर पालिक निगम कोरबा का आलीशान व अत्याधुनिक नवीन सभा भवन , केवल एक इमारत नहीं ,बल्कि लोकतंत्र के चार स्तंभों विधायिका , कार्यपालिका , न्यायपालिका व पत्रकारिता के प्रति पूरी प्रतिबद्धता एवं उनके सम्मान को अक्षुण्ण रखने की वचनबद्धता को धारण करने वाला जीवंत भवन है । यह भवन बाहर से जितना सुंदर व आकर्षक दिखता है , भवन के अंदर की सुविधा व व्यवस्थाएं भी उतनी ही अत्याधुनिक है ।
निगम के इसी सर्वसुविधायुक्त सभा भवन में शहर के विकास की गाथा लिखी जाती है, जनहित में आवश्यक निर्णय लिए जाते हैं।

