मुख्यमंत्री ने विकास प्रदर्शनी 6 फरवरी तक बढ़ाने के दिए निर्देश

रायपुर 05 फरवरी (वेदांत समाचार)।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य सरकार की 3 वर्ष की उपलब्धियों पर 3 फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित विकास प्रदर्शनी के प्रति जनता के उत्साह को देखते हुए इसकी अवधि में एक दिन की वृद्धि करते हुए, प्रदर्शनी को 6 फरवरी तक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आज मंत्रालय से शासन के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा सांसद राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ के अवसर पर इस प्रदर्शनी का आयोजन 3 से 5 फरवरी तक किया गया था। अब इस प्रदर्शनी की अवधि में 1 दिन की वृद्धि करते हुए इसे 6 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों को विभाग के प्रदर्शनी मेला कार्यक्रम को 6 फरवरी तक यथावत रखने के लिए संबंधित नोडल अधिकारी को निर्देशित करने को कहा गया है।