Vedant Samachar

हाथियों की ड्रोन से निगरानी, दल में बच्चे इसलिए 13 हाथी दे रहे पहरा…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायगढ़,21फरवरी (वेदांत समाचार)| धरमजयगढ़ और रायगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथियों का साल भर मूवमेंट जारी है। वन विभाग और हाथी मित्र दल लगातार इनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। ड्रोन कैमरे में कैद इस तस्वीर में हाथियों का दल अपने नन्हे शावकों को बीच में घेरे हुए चलता नजर आया।

मां हाथी अपने बच्चों को हर खतरे से बचाने के लिए सुरक्षा का घेरा बनाए हुए है। वन विभाग के अनुसार, जिन हाथियों के दल में नन्हे शावक होते हैं, वह दल अधिक सतर्क और आक्रोशित रहता है। धरमजयगढ़ वन मंडल में 26 और रायगढ़ वन मंडल में 69 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, कुल मिलाकर जिले में 95 हाथियों का मूवमेंट देखा जा रहा है। हाथी मित्र दल और वन विभाग की टीम प्रभावित गांवों में जाकर स्थानीय लोगों को हाथियों की जानकारी और सतर्क रहने के उपाय भी बता रही है।

Share This Article