Vedant Samachar

होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई

Vedant Samachar
2 Min Read

Special Thandai For Holi: होली आने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं. होली रंगों, खुशियों और मिठास का त्योहार है. इस दिन हर घर में उत्सव का माहौल होता है. लोग अपने बच्चों के लिए नए-नए कपड़े खरीदते हैं, घर की सजावट करते हैं और तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं. होली के दिन घर पर स्पेशल ठंडाई जरूर बनाई जाती हैं, जो इस त्योहार को और भी खास बना देती है. अगर आप भी इस होली अपने घर पर परिवार वालों से लेकर मेहमानों तक के लिए ठंडाई बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल की मदद ले सकते हैं. यहां दी गई आसान और खास रेसिपी से आप बड़ी ही आसानी से घर पर ठंडाई तैयार कर सकते हैं.

होली स्पेशल ठंडाई बनाने के लिए क्या चाहिए?

फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
चीनी – स्वादानुसार
बादाम – 10–12
काजू – 8–10
पिस्ता – 8–10
खरबूजे के बीज – 1 चम्मच
सौंफ – 1 चम्मच
काली मिर्च – 6–8 दाने
इलायची – 4–5
केसर – 10–12 धागे
गुलाब की पंखुड़ियां (सूखी) – सजाने के लिए

होली स्पेशल ठंडाई बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले आप बादाम, काजू, पिस्ता, खरबूजे के बीज, सौंफ, काली मिर्च और इलायची को 2–3 घंटे पानी में भिगो दें. अब भीगी हुई सामग्री को थोड़ा सा दूध डालकर मिक्सी में बारीक पीस लें.


एक बर्तन में दूध को उबालें और ठंडा होने दें. अब दूध में तैयार पेस्ट, चीनी और केसर डालकर अच्छे से मिक्स करें.


इसके बाद आप इस ठंडाई को छान लें, आप ऐसे भी पी सकते हैं. आप इसे 2–3 घंटे फ्रिज में रख दें, जिससे ये अच्छे से ठंडा हो जाए.


अब तैयार है आपका होली स्पेशल ठंडाई, इसे गिलास में निकालकर ऊपर से कटे पिस्ता-बादाम और गुलाब की पंखुड़ियां डालें और ठंडी-ठंडी ठंडाई सर्व करें. इसी तरह आप होली के दिन स्पेशल ठंडाई तैयार कर सकते हैं.

Share This Article