Vedant Samachar

विकासखंड स्तरीय शालेय खो खो /कबड्डी प्रतियोगिता अभनपुर में संपन्न…

Vedant Samachar
2 Min Read

अभनपुर,08 सितम्बर (वेदांत समाचार) : अभनपुर विकासखंड स्तरीय शालेय क्रीडा खो खो/ कबड्डी 14/17/19 वर्ष बालक/ बालिका प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में जियो दया नगर स्कूल खेल मैदान गातापार अभनपुर में 08/09/25 को संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में अभनपुर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 450 बालक/बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

अतिथियों का स्वागत मुख्यद्वार से फूल माला और बुके देकर सम्मान किया गया उसके बाद बैंड के साथ मार्च पास्ट करते हुए मुख्य मंच पर लाया गया ,उसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। फिर विवेकानंद जी, डॉ.सर्व पल्लीराधाकृष्णन, छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना , माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। तीन तीन खो खो कबड्डी खेल मैदान निर्माण कर प्रतियोगिता को संपन्न कराया गया। साथ ही खेल अनुशासन और साक्षरता शपथ सभी को दिलाया गया।

खेल के पश्चात सभी खिलाड़ियों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर राजेश साहू( सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी), बी.आर.साहू( वरिष्ठ खेल अधिकारी) , एस.आर.सिन्हा ( वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक) , के.सी.मिश्रा, बी. एस.ठाकुर, शिवनंदन देवांगन, पोमन लाल तारक ( अंतरास्ट्रीय खिलाड़ी) , रितेश चंद्राकर ( वरिष्ठ खेल अधिकारी) , लुकेश नामदेव, मंच संचालन रघुनाथ यदु ने किया साथ ही समस्त खेल अधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी अभनपुर खेल अधिकारी डॉ. विजय रत्नाकर ने दिया।

Share This Article