Vedant Samachar

अदाणी फाउंडेशन के कम्युनिटी फर्स्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पताड़ी को पराजित कर कनकी बना मैच चैंपियन

Vedant samachar
4 Min Read

  • कनकी के वैभव कुमार पटेल बने मैन ऑफ द मैच और रिशदी के कल्याण सूर्यवंशी को मैन ऑफ थे सीरीज का खिताब
  • पताड़ी गांव में हफ्ते भर तक चले इस खिताब में आसपास के 24 गांवों की टीमों के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबला, उमड़ा जनसैलाब,

कोरबा, 20 फरवरी 2026: कोरबा जिले के ग्रामीण अंचल में खेला गया कम्युनिटी फर्स्ट क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को रोमांचक मुकाबले और जश्न के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का उद्देश्य कोरबा पॉवर लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ना और गांव-गांव खेल भावना को मजबूत करना था। अदाणी फाउंडेशन के तत्वाधान में 7 से 15 फरवरी तक आयोजित इस टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में कनकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पताड़ी को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।

रविवार को खेले गए फाइनल मैच का रोमांच देखते ही बन रहा था। खेल की शुरुआत में पताड़ी और कनकी के बीच हुए टॉस में पताड़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। कनकी के गेंदबाज़ों ने शुरू से दबाव बनाए रखा और रनगति पर अंकुश लगाया और 12 ओवरों में 52 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनकी टीम ने आक्रामक लेकिन संयमित बल्लेबाज़ी से मुकाबले को अपने पक्ष में मोड़ दिया। इस तरह कनकी ने 6 ओवर 4 बॉल में 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। कनकी की पारी में तेज रन और साझेदारियों ने दर्शकों को रोमांचित किया, जबकि रिशदी के कल्याण सूर्यवंशी और गेंदबाज़ बल्लू साहू का पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन चर्चा का विषय रहा।

क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत – जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच पताड़ी श्री प्रधान सिंह ठाकुर ने की। इसके अलावा कोरबा पॉवर लिमिटेड से महाप्रबंधक सीएचपी श्री अखिलेश सिंह, उप महाप्रबंधक भू विभाग श्री विकास ठाकुर, श्री अरुण प्रसाद, अदाणी फाउंडेशन से श्री ताजेन्द्र बंजारे व पवन महतो सहित जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में अतिथियों ने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और ग्रामीण युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अदाणी फाउंडेशन व कोरबा पॉवर प्रबंधन की सराहना की। समारोह के अंत में अतिथियों ने विजयी टीम कनकी को विजयी ट्रॉफी व मेडल, खेल किट और स्मृति-चिह्नों से नवाजा। वहीं टीम पताड़ी और टीम रिशदी के खिलाड़ियों को भी क्रमशः द्वितीय व तृतीय पुरस्कार की ट्रॉफी, मेडल, इत्यादि प्रदान किए गए। साथ ही जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों की बड़ी मौजूदगी के बीच सहयोग देने वाले सदस्यों को भी स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। दर्शकों ने शानदार व्यवस्थाओं और अनुशासित आयोजन के लिए अदाणी फाउंडेशन की खुले दिल से प्रशंसा की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उमंग, प्रतिस्पर्धा और खुशी का जो माहौल दिखा जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा और यादगार पल बन गया।

अदाणी फाउंडेशन के इन प्रयासों से यह स्पष्ट है कि ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ की भावना के साथ संस्था स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए कोरबा क्षेत्र के समग्र और सतत विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास में विशेष कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

मैन ऑफ द मैच: वैभव कुमार पटेल– कनकी

मैन ऑफ द सीरीज़: कल्याण सूर्यवंशी – रिशदी

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़: कल्याण सूर्यवंशी – रिशदी

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़: बल्लू साहू – रिशदी

Share This Article