Vedant Samachar

SAD NEWS: पत्रकार नरेन्द्र रात्रे को मातृ शोक, अपोलो अस्पताल बिलासपुर में उपचार के दौरान निधन

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,20 फरवरी(वेदांत समाचार)। कोरबा सतनामी कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार नरेन्द्र कुमार रात्रे की माता श्रीमती रेशम बाई रात्रे (पति स्व. रामेश्वर प्रसाद रात्रे, सेवानिवृत्त बालको कर्मचारी) का आज बिलासपुर स्थित Apollo Hospital Bilaspur में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

स्वर्गीय श्रीमती रेशम बाई रात्रे के निधन से परिवार सहित सामाजिक और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। वे अपने पीछे तीन पुत्र—देवेंद्र रात्रे, नरेन्द्र रात्रे एवं राजेन्द्र रात्रे—सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

उनका अंतिम संस्कार शनिवार, 21 फरवरी को प्रातः 10 बजे भदरापारा बालको स्थित निवास (गुरु घासीदास चौक के पास) से सतनाम नगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। परिवारजनों, समाज के लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Share This Article