Vedant Samachar

इस साल होली के दिन के लिए शराब प्रेमियों को पहले से खरीदकर रखने की जरूरत नहीं..होली के दिन भी शराब की दुकानें खुली रहेंगी

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,17 फरवरी(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ में होली पर शराब के शैकीनों को प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इस बाबत एक बड़ा निर्णय लिया है। इस साल होली के दिन के लिए शराब प्रेमियों को पहले से खरीदकर रखने की जरूरत नहीं होगी।

दरअसल, सरकार ने इस साल के लिए जो आबकारी नीति बनाई है, उसके हिसाब से होली के दिन भी शराब की दुकानें खुली रहेंगी। नई आबकारी नीति में सरकार ने सात ड्राई डे में से तीन को किया समाप्त कर दिया है। इन दिनों में मुहर्रम, महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अलावा होली का दिन भी शामिल है।

पुलिस वाले करते थे तंग
उल्लेखनीय है कि, इससे पहले छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानें बंद रखी जाती थीं। इतना ही नहीं, बल्कि होली की पूर्व संध्या पर पुलिसवाले जगह-जगह खड़े होकर होली के दिन के लिए खरीदकर शराब ले जाने वालों से छीनने या जब्त करने की कोशिश करती दिखती थी।

शराब प्रेमियों के लिए हर्ष का विषय
उल्लेखनीय है कि, अक्सर शराब प्रेमी होली के दिन एक दूसरे मित्र को फोन कर एक दो पैग बचे होने के बारे में पूछते दिखाई देते थे। लेकिन इस साल किसी के साथ भी ऐसर नौबत नहीं आने वाली है। क्योंकि जिसे भी पीना होगा, दुकान जाकर खरीद सकेगा।

Share This Article