पांच राज्यों में चुनाव के लिए 15 विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति…

नई दिल्ली02 फ़रवरी (वेदांत समाचार)। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 15 विशेष पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्र ने इन विशेष पर्यवेक्षकों के साथ ब्रीफिंग की और उन्हें आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया। ज्ञातव्य है कि गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

क्या करेंगे यह पर्यवेक्षक
चुनावी मशीनरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की निगरानी करेंगे।
खुफिया सूचनाओं और शिकायतों पर सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
स्वतंत्र, निष्पक्ष और मतदाताओं के अनुकूल चुनाव सुनिश्चित कराएंगे।
जमीनी स्तर पर आयोग की आंख और कान के रूप में समूची चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

देखें किस राज्य में किसे बनाया गया पर्यवेक्षक,…

गोवा : मंजीत सिंह, रिटायर्ड आईएएस, विशेष सामान्य पर्यवेक्षक, सोमेश गोयल, रिटायर्ड आईपीएस, विशेष पुलिस पर्यवेक्षक।

मणिपुर : प्रवीर कृष्ण, रिटायर्ड आईएएस, विशेष सामान्य पर्यवेक्षक, अरुण कुमार, रिटायर्ड आईपीएस, विशेष पुलिस पर्यवेक्षक, राजेश टुटेजा, रिटायर्ड आईआरएस, विशेष व्यय पर्यवेक्षक।

पंजाब : विनोद जुत्शी, रिटायर्ड आईएएस, विशेष सामान्य पर्यवेक्षक, रजनी कांत मिश्रा, रिटायर्ड आईपीएस, विशेष पुलिस पर्यवेक्षक, सुश्री हिमालिनी कश्यप, रिटायर्ड आईआरएस, विशेष व्यय पर्यवेक्षक।

उत्तराखंड : राम मोहन मिश्र, रिटायर्ड आईएएस, विशेष सामान्य पर्यवेक्षक, अनिल कुमार शर्मा, रिटायर्ड आईपीएस, विशेष पुलिस पर्यवेक्षक, सुश्री मधु महाजन, रिटायर्ड आईआरएस, विशेष व्यय पर्यवेक्षक।

उत्तर प्रदेश : अजय नायक, रिटायर्ड आईएएस, विशेष सामान्य पर्यवेक्षक, दीपक मिश्र, रिटायर्ड आईपीएस, विशेष पुलिस पर्यवेक्षक, बी. मुरली कुमार, रिटायर्ड आईआरएस, बी. आर.बालकृष्णन, रिटायर्ड आईआरएस, मुरली कुमार और बालकृष्णन दो विशेष व्यय पर्यवेक्षक होंगे।