Vedant Samachar

Accident News: बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, महिला की हालत नाजुक…

Vedant Samachar
1 Min Read

अभनपुर,17 फरवरी(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ की राजधानी से सटे अभनपुर थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर-अभनपुर मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार बस के नीचे आ गए। इस दुर्घटना में बाइक चालक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घायल महिला को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article