Vedant Samachar

जांजगीर चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा : छोटा हाथी की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, क्षेत्र में दहशत

Vedant samachar
2 Min Read

जांजगीर चांपा, 16 फरवरी (वेदांत समाचार)। शहर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। सिवनी धरसा रोड पर छोटा हाथी वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा आज शाम करीब 7 बजे के आसपास का बताया जा रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चांपा निवासी तुलसी दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तुलसी दास साइकिल से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।

मृतक का शव फिलहाल बीडीएम अस्पताल में रखा गया है। सूचना मिलने पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

Share This Article