Vedant Samachar

CG Suspend : SIR में लापरवाही और SDM से नशे में अभद्र व्यवहार, DEO ने हेडमास्टर को किया निलंबित…

Vedant samachar
1 Min Read

जगदलपुर, 29 नवम्बर (वेदांत समाचार)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने और सरकारी अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में राजनगर प्राथमिक शाला के हेडमास्टर स्वतंत्र अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने की है।

READ MORE : एशियन पैरा गेम्स 2025 के लिए चयनित हुईं छत्तीसगढ़ की दिव्यांग बेटियां, स्पॉन्सर राशि जमा करने लगा रहीं मदद की गुहार…

जानकारी के मुताबिक, हेडमास्टर पर न केवल पुनरीक्षण कार्य में गंभीर लापरवाही का आरोप है, बल्कि उनके खिलाफ बकावण्ड एसडीएम के साथ शराब पीकर अभद्र व्यवहार करने की भी शिकायत मिली थी। दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए डीईओ ने निलंबन की कार्रवाई की है।

Share This Article