Vedant Samachar

बड़ी खबर : दिल्ली की सीएम होगी रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम….बीजेपी विधायक दल ने महिला नेता के नाम पर लगाई मुहर…

Vedant samachar
1 Min Read

दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) के नाम पर मुहर लगी है. नई सरकार में सीएम की रेस में आगे चल रहे प्रवेश वर्मा उप-मुख्यमंत्री होंगे. वहीं रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे.

रेखा गुप्ता और वर्मा बुधवार को साढ़े बारह बजे रामलीला मैदान में भव्य समारोह में शपथ लेंगे. उनके साथ मंत्रिमंडल का भी शपथ होगा.

बीजेपी आलाकमान ने विधायक दल की बैठक के लिए वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था.

Share This Article