Vedant Samachar

आने वाले हैं 6 नए EV और हाइब्रिड मॉडल, इस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान

Vedant Samachar
3 Min Read

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में नंबर 2 की पोजिशन हासिल करने के बाद JSW MG मोटर इंडिया ने 2026 से 2027 के बीच लगभग 6 नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है. इनमें से ज्यादातर लॉन्च इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और प्लग-इन हाइब्रिड होंगे. JSW MG मोटर भारतीय बाजार में खुद को न्यू-एनर्जी ब्रांड के रूप में खड़ा करना चाहती है. जिसमें इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड जैसी कारें शामिल होती हैं.

JSW Group और चीन की SAIC के जॉइंट वेंचर के रूप में बनी यह कंपनी उम्मीद कर रही है कि उसकी कुल बिक्री का 75% हिस्सा न्यू एनर्जी वाहनों से आएगा. JSW MG मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने कहा, न्यू-एनर्जी की कम ग्रोथ मांग की कमी की वजह से नहीं है, बल्कि सप्लाई की वजह से है. जितने ज्यादा प्रोडक्ट बाजार में आएंगे, जितने ज्यादा ब्रांड आएंगे और जितने नए सेगमेंट खुलेंगे, उतने ज्यादा ग्राहक जुड़ेंगे.

धीमी पड़ी इलेक्ट्रिक कारों की रफ्तार
JSW MG मोटर इंडिया ने यह कदम ऐसे वक्त में उठाया है, जब GST में कटौती के बाद भारत का पैसेंजर व्हीकल बाजार तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि टैक्स में कटौती के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी थोड़ी धीमी हुई है और अभी कुल बिक्री का लगभग 45% ही है. कंपनी का मानना है कि जैसे-जैसे बेहतर और भरोसेमंद EV बाजार में आएंगी, EV की हिस्सेदारी 2026 तक 67% हो सकती है.

ज्यादातर लॉन्च होंगे नई-एनर्जी वाहन
मेहरोत्रा ने कहा कि कंपनी के बिजनेस का 7580% फोकस न्यू एनर्जी वाहनों पर रहेगा. हालांकि कंपनी कुछ पेट्रोल-डीजल (ICE) मॉडल भी जारी रखेगी, लेकिन फोकस इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर रहेगा. कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि नए प्रोडक्ट प्लान के तहत कम से कम एक प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल लॉन्च किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कंपनी के पास ऐसी लचीली आर्किटेक्चर है जो EV, प्लग-इन हाइब्रिड और ICE तीनों तरह के मॉडल सपोर्ट कर सकती है.

सही सेगमेंट की पहचान पर जोर
मेहरोत्रा के अनुसार, आने वाले मॉडल उसी रणनीति पर आधारित होंगे, जिसने MG Windsor EV को सफल बनाया. यह कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है. उन्होंने कहा कि प्रोडक्ट प्लानिंग टीम ने सही गैप पहचाना था, जहां ₹1318 लाख के बीच एक अच्छा मौका था. कंपनी का कहना है कि वह बिना सोचे-समझे हर सेगमेंट में नहीं उतरेगी. आने वाले मॉडल आम ग्राहकों के लिए किफायती EV से लेकर प्रीमियम MG Select चैनल के तहत हाई-मार्जिन मॉडल तक हो सकते हैं. इन नए लॉन्च की मदद से MG को उम्मीद है कि 2026 और उसके बाद कंपनी इंडस्ट्री की औसत ग्रोथ से ज्यादा तेजी से बढ़ेगी.

Share This Article