Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ में मौत का झुंड टहल रहे किसान को जंगली सूअरों ने बेरहमी से कुचला, तड़प-तड़प कर गई जान

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,16 फरवरी(वेदांत समाचार)। बिलासपुर के मोहनभाठा इलाके में जंगली सूअरों के हमले से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे अपने फार्म में सुबह टहलने निकले थे, तभी अचानक जंगली सूअरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार दिन पहले फार्म में काम करने वाले एक मुंशी पर भी सूअरों ने हमला किया था। क्षेत्र में केले की फसल हटाने के बाद जंगली जानवरों की गतिविधि बढ़ गई थी, जिससे खतरा और बढ़ गया था। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की जा रही है।

Share This Article