Vedant Samachar

गरियाबंद मार्ग पर दर्दनाक हादसा बुजुर्ग ने तोड़ा दम आमने-सामने भिड़ंत में पलटी कार…

Vedant Samachar
1 Min Read

गरियाबंद,16 फरवरी। नेशनल हाईवे 130C पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा ग्राम जोबा से गरियाबंद की ओर आने वाले मार्ग पर, जोबा से पहले हुआ, जहां कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरकू राम चनाप (उम्र लगभग 60 वर्ष), निवासी जोबा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वे सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच अपने गांव से गरियाबंद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हरकू राम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस कार चालक की स्थिति, वाहन की गति और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article