नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार 15 फरवरी को होने वाला भारत और पाकिस्तान का मैच चर्चा में बना हुआ है। क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मौसम से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संडे को श्रीलंका में 85 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।
मैच में रुकावट बनेगी बारिश
भारत और पाकिस्तान के मैच को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक प्रेमदासा स्टेडियम पहुंचेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के मैच के समय कोलंबो में बारिश आने के काफी चांस हैं। मैच से पहले करीब 4 घंटे बारिश हो सकती है। इसके अलावा मैच के समय भी बारिश की संभावना है। मैच के समय तूफान आने की भी 26 प्रतिशत उम्मीद है। वहीं बारिश की वजह से मैच में बार-बार रुकावट भी आ सकती है।
कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम
IND vs PAK Match Latest Update: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, निर्धारित समय के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाला मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस साढ़े 6 बजे होगा। पूरे दिन के मौसम की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के कोलंबो स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 10 बजे 60% बारिश की उम्मीद है।वहीं 11 बजे से बारिश की संभावना बढ़कर 62 प्रतिशत हो जाएगी। दोपहर एक बजे करीब 58 प्रतिशत बारिश के चांस हैं।
