Vedant Samachar

Dhurandhar: कोई नहीं दूर-दूर तक… ‘छावा’-‘पुष्पा’ सबको धुरंधर ने दी धोबी पछाड़, बनी ये करने वाली पहली भारतीय फिल्म

Vedant Samachar
2 Min Read

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही. फिल्म थिएटर्स से उतर गई, लेकिन लोगों के दिलों में अबतक ‘धुरंधर’ खूंटा गाड़े बैठा है. फिल्म के बारे में ऐसी कोई चीज नहीं है, जिसने फैंस को अपना दीवाना न बनाया हो. एक्टिंग, कहानी, स्टोरीटेलिंग, डायरेक्शन, म्यूजिक हर बात पर आदित्य धर ने फैंस का दिल जीता है.

धुरंधर के बाद अब फिल्म के दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ‘धुरंधर पार्ट 2: द रिवेंज’ आने वाले 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. फिल्म का तगड़ क्लैश है सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ.

हालांकि, धर अपनी फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव हैं. फिल्म ने थिएटर्स में तो जनता से वाहवाही बटोरी ही, लेकिन ओटीटी पर भी ये फिल्म कमाल पर कमाल कर रही है. रणवीर सिंह और आर.माधवन की फिल्म ने अब एक और इतिहास रच दिया है. फिल्म अब भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट्स पर ऑल टाइम ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर आ गई है.

ऐसा करने वाली ‘धुरंधर’ पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जो इतने लंबे वक्त तक ट्रेंडिंग में बनी हुई है. फिल्म के क्रेज ने ‘पुष्पा 2’, ‘जवान’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर.माधवन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडेर जैसे आर्टिस्ट हैं, जिनकी एक्टिंग ने फिल्म को एक नई ऊंचाई दे दी है. फिल्म की कहानी सेट है पाकिस्तान के ल्यारी टाउन में, जहां रणवीर सिंह का किरदार हमजा भारतीय स्पाई बनकर जाता है और धीरे-धीरे रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) को गद्दी से हटाकर वहां के अंडरवर्ल्ड का सरगना बन जाता है.

Share This Article