Vedant Samachar

कचरा को लेकर नर्सरी नगर में विवाद,चापड़ से किया हमला…

Vedant Samachar
3 Min Read

कोरबा,15 फरवरी(वेदांत समाचार)। वैष्णव दरबार के पास चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को मारने की कोशिश की। उधर पानी टंकी के नर्सरी नगर में नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने मिलकर एक परिवार के दो से अधिक सदस्यों को जख्मी कर दिया। उन पर चॉपड से हमला किया गया। पीडि़त पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई करने में ढिलाई बरतने कहां आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने इस दावे को खारिज किया। पुलिस ने घटना को कारित करने वाले लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

कोरबा के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानी टंकी नर्सरी नगर में यह घटना हुई। सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र में खिलौने बेचकर जीविका चलाने वाले परिवार की सदस्य किरण ने बताया कि पड़ोस के कुछ लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इनमें दीपक और और सहयोगी शामिल है। बताया गया कि घर के सामने की डाली में इन लोगों के द्वारा अक्सर कचरा और राख फेंका जा रहा है जिसके कारण समस्या पैदा हो रही है। हमारी ओर से इस मामले में उन लोगों को समझाया गया और ऐसा करने से रोका गया।

जिस पर उन्होंने समझने के बजाय बहस की, धमकी दी। किरण ने कहा कि, मुझे घर से मंदिर जाते और आने के दौरान कभी भी गलत काम करने और मारपीट करने की धमकी दी गई। हमने पुलिस को इस बारे में अवगत कराया तो उसने ध्यान नहीं दिया। कुछ घंटे बाद संबंधित लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। वे लोग हाथ मे हथियार जैसा कुछ रखे थे। किरण और उसकी बहन को इस दौरान चोट आई। घर में घुसकर घटना को अंजाम देने वाले लोगों ने कहा कि यहां वहां शिकायत करने पर आगे देखेंगे।

और तो और, इस घटना के बाद जब हम लोग पुलिस थाने गए तो कहा गया कि खुद ही मुलाहिजा कराओ। पीडि़त पक्ष के इस आरोप को लेकर जब कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा नही है। पीडि़त पक्ष की शिकायत मिलने पर हमारे कांस्टेबल उन्हें लेकर अस्पताल गए और वहां पर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस घटना को लेकर अपराध दर्ज किया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article