जांजगीर,14 फरवरी(वेदांत समाचार)। जांजगीर शहर के व्यस्त इलाके नेताजी चौक के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने तेज रूप ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने लपटें उठते ही घरवालों को आवाज दी और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी घर के मुख्य द्वार के सामने खड़ी थी। पहले धुआं उठता दिखा, फिर अचानक आग भड़क गई। घर के लोग भी तुरंत बाहर आए और पानी फेंककर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। बोर के पानी से किसी तरह आग बुझाई गई। प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट या वाहन में किसी तकनीकी खराबी की बताई जा रही है। घटना से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही।
