असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद एक बार फिर सरकार बना ली है। भाजपा नेता Himanta Biswa Sarma ने मंगलवार को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी पहुंचे
असम विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रचंड बहुमत हासिल किया। भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगी दल असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) ने 10-10 सीटों पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं।
मुख्यमंत्री के साथ चार मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें भाजपा से Ajanta Neog और Rameswar Teli शामिल हैं। वहीं सहयोगी दल AGP से Atul Bora और BPF से Charan Boro को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है।
बताया जा रहा है कि नई सरकार विकास, बुनियादी ढांचे, कानून-व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष फोकस करेगी। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शपथ लेने के बाद कहा कि उनकी सरकार “असम की पहचान, विकास और जनता के विश्वास” को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

