Vedant Samachar

सोने की तेजी पर लगा ब्रेक! 1.18 लाख रुपये के करीब पहुंचा 10 ग्राम का भाव, देखें अपने शहर के 18K, 22K और 24K के नए दाम

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,13 फरवरी : आज शुक्रवार 13 फरवरी को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने 10 रुपये सस्ता होकर 1,58,540 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में भी यही रुझान रहा और वहीं, 24 कैरेटे सोना 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 5,062.46 डॉलर प्रति औंस पर है, जिससे घरेलू बाजार की चाल भी प्रभावित हो रही है।

दिल्ली में आज का गोल्ड रेट
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,58,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,340 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,18,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। कीमतों में मामूली गिरावट जरूर आई है, लेकिन स्तर अभी भी ऊंचे बने हुए हैं। बाजार जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों के आधार पर आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

अन्य शहरों का हाल
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट 1,45,190 रुपये और 18 कैरेट 1,18,790 रुपये पर है। चेन्नई में सोने की कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं, जहां 24 कैरेट 1,59,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु में भी कीमतें मुंबई के समान स्तर पर बनी हुई हैं। अलग-अलग शहरों में स्थानीय मांग और टैक्स के कारण थोड़ा अंतर देखा जाता है।

चांदी में हल्की तेजी
सोने के विपरीत चांदी की कीमत में हल्की बढ़त दर्ज की गई। घरेलू बाजार में चांदी 100 रुपये बढ़कर 2,95,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका हाजिर भाव 82.84 डॉलर प्रति औंस है। हालांकि हाल के दिनों में चांदी में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है और जनवरी में यह 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार हो गई थी।

अमेरिका के जॉब डेटा का असर
अमेरिका में जनवरी महीने के रोजगार आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे। जॉब ग्रोथ में तेजी आई और बेरोजगारी दर घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई। मजबूत आंकड़ों से डॉलर को सपोर्ट मिला, जिससे सोने और चांदी की मांग में थोड़ी कमी आई। साथ ही, अब निकट भविष्य में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होती दिख रही है, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा है।

Share This Article