[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र द्वारा खरसिया–छाल मार्ग पर मांड नदी स्थित उच्च स्तरीय पुल के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण हेतु ₹84.48 लाख का MoU संपादित

एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र द्वारा खरसिया–छाल मार्ग पर मांड नदी स्थित उच्च स्तरीय पुल के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण हेतु ₹84.48 लाख का MoU संपादित

रायगढ़, 12 फरवरी (वेदांत समाचार)। एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र द्वारा सीएसआर के अंतर्गत खरसिया–छाल मार्ग पर मांड नदी स्थित उच्च स्तरीय पुल के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु ₹84.48 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में आज एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र एवं जिला प्रशासन रायगढ़ के मध्य समझौता ज्ञापन (MoU) संपादित किया गया।


खरसिया–छाल मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जो खरसिया को छाल-धरमजयगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से जोड़ता है। मांड नदी पर स्थित यह पुल दोनों क्षेत्रों के बीच प्रमुख आवागमन साधन है। पुल की जर्जर स्थिति के कारण आवागमन एवं वाणिज्यिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही थीं, जिससे मरम्मत कार्य आवश्यक हो गया था।


परियोजना पूर्ण होने पर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा, माल परिवहन में सुविधा बढ़ेगी तथा क्षेत्रीय संपर्क सुदृढ़ होगा। जिला प्रशासन की अनुशंसा पर स्वीकृत यह कार्य क्षेत्रीय विकास एवं जनहित के प्रति एसईसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar