Vedant Samachar

CRIME NEWS : कलयुगी पुत्र ने पत्थर से कुचलकर की मां की हत्या, इस वजह से दी वारदात को अंजाम

Vedant Samachar
1 Min Read

दतिया,12 फरवरी। मध्यप्रदेश के दतिया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जमीनी विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी ही मां की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मामला जिगना थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अरविंद पाल अपनी पत्नी के दबाव में जमीन अपने नाम करवाना चाहता था।

इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। बुधवार रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और अरविंद ने अपनी मां मिथला पाल पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हृदयविदारक दृश्य यह रहा कि घटना के बाद मृतिका के शव के पास उनका डेढ़ साल का मासूम पोता रोता हुआ मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Share This Article