मुंबई। साल 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली पैन-इंडिया फिल्मों में से एक मानी जा रही ‘नागबंधम’ हर नए अपडेट के साथ अपना बज और बढ़ा रही है। मेकर्स दमदार पोस्टर्स और दिलचस्प किरदारों के खुलासे करके एक्साइटमेंट को लगातार जिंदा रखे हुए हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई है। अब जब फैंस इसके टीज़र का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, तो यह रोमांचक ऐलान किया गया है कि सुपरस्टार महेश बाबू महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह 11:11 बजे इसका टीज़र लॉन्च करेंगे।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ‘नागबंधम’ का टीज़र 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सुबह 11:11 बजे महेश बाबू द्वारा रिलीज़ किया जाएगा। उन्होंने कैप्शन में लिखा:
इस महाशिवरात्रि…
खामोशी टूटेगी। शक्ति जागेगी,बहुप्रतीक्षित को सुपरस लॉन्च करेंगे । की दुनिया 15 फरवरी को सुबह 11:11 बजे रिलीज़ होगा ।
एक मिथक। एक रहस्य। समय से परे एक नियति। ‘द सीक्रेट ट्रेज़र’ जैसे दिलचस्प टैगलाइन के साथ आ रही ‘नागबंधम’ उन रहस्यों और राज़ों की झलक देती है, जो पर्दे पर खुलने वाले हैं।
‘नागबंधम’ की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन अभिषेक नामा ने संभाला है। फिल्म का निर्माण किशोर अन्नापु रेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने किया है, और यह 2026 में पैन-इंडिया रिलीज़ के लिए तय है।
