Vedant Samachar

टीचर बनने का सुनहरा मौका! प्रदेश में 46000 शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, इस दिन से आवेदन होगी शुरू, जानें पूरी डिटेल

Vedant Samachar
1 Min Read

बिहार के शिक्षक बनने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती TRE 4.0 जल्द शुरू होने जा रही है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इस भर्ती के तहत प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूल तक लगभग 46,000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

शिक्षक भर्ती को लेकर अहम जानकारी
नोटिफिकेशन: मार्च 2026 में जारी होगा।
आवेदन प्रक्रिया: नोटिफिकेशन के साथ ही ऑनलाइन शुरू होगी।
पदों की संख्या और वर्गीकरण
प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5): 10,500 पद
मध्य विद्यालय (कक्षा 6-8): 9,500 पद
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (कक्षा 9-12): 25,000 पद
पदों का प्रकार: शिक्षक और प्रधानाध्यापक दोनों शामिल हैं।

हार लोक सेवा आयोग को सामान्य प्रशासन विभाग से इस भर्ती के लिए मंजूरी मिल चुकी है। सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है। इस भर्ती अभियान में शिक्षा विभाग की हिस्सेदारी सबसे अधिक है, जिसने कुल 44,500 पदों का प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभागों के माध्यम से लगभग 1,500 और पद जोड़े गए हैं।

Share This Article