बलौदाबाजार : जिले के 03 उपनिरीक्षक पदोन्नत होकर बने निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने कंधे पर लगाया स्टार

बलौदाबाजार 28 जनवरी (वेदांत समाचार)। जिले के 03 उपनिरीक्षक पदोन्नत होकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत्ति मिली है। जिन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की। जिसमे उप निरीक्षक संतोष साहू, किशोर सोनी एवं होलीराम रात्रे पदोन्नत होकर निरीक्षक बनाये गए।