0 सीएम ने ₹100.38 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात; 300 जोड़ों का विवाह, 435 किसानों को भूमि पट्टे वितरित
रायपुर,11 फरवरी(वेदांत समाचार)।छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान प्रसिद्ध ‘अरपा महोत्सव 2026’ में शिरकत की। साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर सीएम ने जिलेवासियों को 100.38 करोड़ रुपये की लागत वाले कुल 113 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।। महोत्सव का सबसे भावनात्मक क्षण वह रहा, जब मुख्यमंत्री और विधायक अनुज शर्मा 300 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के साक्षी बने। इसके साथ ही, शासन की कल्याणकारी योजनाओं के तहत 435 किसानों को भूमि पट्टे वितरित किए गए| साथ ही नेवसा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में ब्यूटी, अपैरल और स्पेस लैब का लोकार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नें कहा कि पेंड्रा की यह भूमि न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, बल्कि यह हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र भी है। माँ अरपा की गोद में बसे इस क्षेत्र का अपना एक ऐतिहासिक महत्व है।

पेंड्रा की आध्यात्मिक पहचान को सहेजते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है – ViksitChhattisgarh2047। हम एक ऐसा छत्तीसगढ़ बना रहे हैं जहाँ आधुनिक सुविधाएं भी हों और हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं का मान भी सुरक्षित रहे। इन नव-दंपतियों को मेरा स्नेह और आशीर्वाद। हमारी सरकार चाहती है कि हर बेटी का घर खुशहाली से बसे।किसानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अडिग है। 435 किसान भाई अब आपकी जमीन पर अपना हक और भी मजबूत होगा। जब अनुज शर्मा जैसे कलाकार और जनसेवक जब साथ होते हैं, तो संस्कृति और नीति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि हमारी सरकार ‘अंत्योदय’ के मंत्र पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने के लिए कटिबद्ध है। अरपा का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे। वहीं विधायक अनुज शर्मा ने पेंड्रा की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अरपा महोत्सव केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी पहचान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम अपनी जड़ों को सहेजते हुए आधुनिक छत्तीसगढ़ के निर्माण की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, पेंड्रा विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची सहित अन्य गणमान्य जन व बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहें।
