Vedant Samachar

JOB NEWS:संभाग स्तरीय रोजगार मेला 12 व 13 फरवरी को बिलासपुर में

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 10 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर द्वारा 12 एवं 13 फरवरी 2026 को शासकीय मॉडल आईटीआई, कोनी, बिलासपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी कुल लगभग 4032 पदों पर भर्ती के लिए प्रत्यक्ष साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर रोजगार पंजीयन के साथ-साथ संभाग स्तरीय रोजगार मेला हेतु अलग से पंजीयन करना अनिवार्य होगा। साथ ही अभ्यर्थियों को पोर्टल पर उपलब्ध रिक्त पदों में से अपनी रुचि के अनुसार पदों का चयन भी करना होगा।

पंजीकृत अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 12 एवं 13 फरवरी 2026 को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां एवं छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ शासकीय मॉडल आईटीआई, कोनी, बिलासपुर में उपस्थित हो सकते हैं।

रोजगार मेले को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर पंजीयन कर इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

Share This Article