Vedant Samachar

Itel A100: 6,799 रुपये में आया बड़ी डिस्प्ले वाला धांसू फोन, 5000mAh बैटरी से है लैस

Vedant Samachar
3 Min Read

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में Itel ने एक नया फोन Itel A100 लॉन्च कर दिया है. यह फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आता है. इस फोन में बड़ा डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी जैसे फीचर् मिलते हैं. खास बात यह है कि फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलती है. डिजाइन भी प्रीमियम फोन से मिलता-जुलता रखा गया है. चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में…

कीमत, वेरिएंट और उपलब्धता
Itel A100 4G की भारत में शुरुआती कीमत 6,799 रुपये रखी गई है, जिसमें 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. इसका 4GB रैम वर्जन 7,499 रुपये में उपलब्ध है. यह फोन Silk Green, Pure Black और Titanium Gold कलर में आता है. इसे देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत खरीद के 100 दिन के भीतर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दे रही है.

डिस्प्ले, डिजाइन और परफॉर्मेंस
फोन में 6.6 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. स्क्रीन 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 269 PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है, जिससे रोजमर्रा का इस्तेमाल स्मूथ महसूस होता है. यह डिवाइस Android 15 पर आधारित Itel OS 15 पर चलता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर UniSoC T7100 चिपसेट लगाया गया है. फोन में 4GB तक रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है, साथ ही 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट भी दिया गया है.

5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Itel A100 4G में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कनेक्टिविटी के फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक और IR ब्लास्टर भी दिया गया है, जो इस कीमत में कम ही देखने को मिलता है. कंपनी का Ultralink फीचर नेटवर्क न होने पर भी दूसरे Itel यूजर को कॉल करने की सुविधा देने का दावा करता है. मजबूती के मामले में फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसे झटकों और कठिन परिस्थितियों में टिकाऊ बनाता है. पानी और धूल से बचाव के लिए इसमें IPX4 स्प्लैश रेसिस्टेंस रेटिंग है.

Share This Article