Vedant Samachar

सोने ने बिगाड़ा बजट! एक तोला पहुंचा 1.18 लाख के करीब, जानिए अपने शहर के 24K से 18K तक के रेट बस एक क्लिक में!

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,10 फरवरी: सोने के दामों में पिछल कुछ दिनों से जारी गिरावट अब थमती नजर आ रही है। मंगलवार, 10 फरवरी को दिन के कारोबार में सोना फिर से हरे निशान में लौट आया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये की बढ़त के साथ 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,920 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने ने 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्रा-डे हाई भी छू लिया।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,58,070 रुपये, 22 कैरेट 1,44,910 रुपये और 18 कैरेट 1,18,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,920 रुपये, 22 कैरेट 1,44,760 रुपये और 18 कैरेट 1,18,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, जहां 24 कैरेट 1,59,830 रुपये, 22 कैरेट 1,46,150 रुपये और 18 कैरेट 1,25,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

अन्य शहरों में भी यही रुझान
अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,57,970 रुपये और 22 कैरेट 1,44,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड 1,57,920 रुपये और 22 कैरेट 1,44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कुल मिलाकर सोने और चांदी दोनों में फिर से तेजी का माहौल बनता दिख रहा है।

आगे और चमक सकता है सोना
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में और मजबूती देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की ओर से मजबूत मांग इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंकों द्वारा सोने की खरीद 800 टन तक रह सकती है, जिससे कीमतों को लंबा सपोर्ट मिल सकता है।

चांदी में भी जबरदस्त उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी ने करीब 5 फीसदी तक की छलांग लगाते हुए 2,64,885 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्च स्तर छू लिया। 10 फरवरी को दिन के कारोबार में चांदी 100 रुपये की बढ़त के साथ 3,00,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गौरतलब है कि 30 जनवरी को चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से भी ऊपर चली गई थी, जिसके बाद इसमें तेज गिरावट आई थी।

Share This Article