Vedant Samachar

कुल्हाड़ी से हमला कर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव

Vedant Samachar
1 Min Read

पन्ना,09 फरवरी। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानी रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खमतरा में एक पति ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।

यह वारदात रामपुर खजुरी हार इलाके की है, जहां 8 फरवरी को झाड़ियों के बीच 40 वर्षीय मीरा बाई का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान शक की सुई मृतिका के पति निर्भय सिंह राठौर पर जाकर ठहरी, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह चौहान के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से पड़ताल कर रही है।

Share This Article