Vedant Samachar

वध 2 की धूम में अजय देवगन भी हुए शामिल, थिएटर से शेयर की इंस्टा स्टोरी

Vedant Samachar
3 Min Read

मुंबई । वध 2 में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी फिर से धमाका करने आई है। ये फिल्म पहली वध की कहानी को आगे बढ़ाती है और साथ ही दर्शकों को एक नई रोमांचक और अपने साथ बांधे रखने वाली कहानी की दुनिया में लेकर जाती है।

वध 2 ने जबरदस्त रिस्पॉन्स के साथ ओपन किया है और इसे न सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों और इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी सराहा है। कई सितारे थिएटर में जाकर फिल्म देखने पहुंचे। अजय देवगन भी इस लिस्ट में शामिल हुए, उन्होंने थिएटर में वध 2 देखा और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी एक झलक शेयर की।

वध 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार रन कर रही है। क्रिटिक्स और दर्शक दोनों ने इसकी ग्रुपिंग कहानी और बेहतरीन एक्टिंग की तारीफ की है। फिल्म की इंटेंस स्टोरीटेलिंग और शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखने का तरीका खूब सराहा गया है। पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ और शानदार रिव्यूज़ ने थिएटर में इसकी पकड़ मजबूत रखने में बड़ी भूमिका निभाई है और और दर्शकों को इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए आकर्षित किया है।

वध 2 को जसपल सिंह संधु ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता फिर से बड़े पर्दे पर साथ आए हैं, इस बार बिल्कुल नए किरदारों में, लेकिन उसी भावनात्मक गहराई और सोच-समझ वाले टोन के साथ जिसने पहली फिल्म को इतना असरदार बनाया था। लव फिल्म्स के तहत लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस की गई यह स्पिरिचुअल सीक्वल 2026 की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म की चर्चा 56वें इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2025 में ग्रैंड गाला प्रीमियर के बाद और बढ़ गई, जहां इसे ज़बरदस्त सराहना मिली और मिश्रा और गुप्ता की भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकार होने की प्रतिष्ठा को और मजबूती मिली।

लव फिल्म्स की प्रस्तुति वध 2, जिसे जसपल सिंह संधु ने लिखा और डायरेक्ट किया है और लव रंजन व अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है, 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है।

Share This Article