Vedant Samachar

शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, पुणे के अस्पताल में भर्ती

Vedant Samachar
1 Min Read

पुणे,09 फरवरी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता शरद पवार को पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गले में संक्रमण और बुखार की समस्या थी, जिसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया है।

बताया गया है कि शरद पवार पहले बारामती में थे और वहीं प्राथमिक इलाज लिया था। लेकिन, तबीयत में सुधार न होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए पुणे के अस्पताल में लाया गया। अस्पताल में उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले के साथ-साथ दामाद सदानंद सुले भी मौजूद हैं और पवार के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

हाल के दिनों में शरद पवार लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे। खासकर उनके भतीजे अजित पवार के निधन के बाद वे लगातार सक्रिय रहे, जिससे उनकी तबीयत पर असर पड़ा माना जा रहा है। अस्पताल के डॉक्टर फिलहाल उनकी स्थिति पर सतत नजर रखे हुए हैं और उनका इलाज कर रहे हैं।

Share This Article