VVAN में फोकलोर डांस सीक्वेंस की तैयारी? मुंबई में साथ नजर आ सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा – तमन्ना भाटिया की जोड़ी
मुंबई। VVAN ने अपने घोषणा के दिन से ही सभी की उत्सुकता बढ़ा दी है। बालाजी टेलीफिल्म्स और द वायरल फीवर जैसे दो मजबूत क्रिएटिव पावरहाउस की यह मेगा कोलैबोरेशन फिल्म को खास बनाती है। फोकलोर और सांस्कृतिक कथाओं की दुनिया में उतरने जा रही यह फिल्म अपने जॉनर के चलते भी लगातार चर्चा और एक्साइटमेंट बढ़ा रही है।
जहां फिल्म की झलक ने पहले ही दर्शकों को बांध लिया है, वहीं VVAN को लेकर चर्चा लगातार तेज़ होती जा रही है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, लीड एक्टर्स जल्द ही शहर में एक विज़ुअली रिच फोकलोर डांस सीक्वेंस की शूटिंग कर सकते हैं। चूंकि फिल्म फोकलोर जॉनर में गहराई से उतरती है, ऐसे में लीड जोड़ी का एक खास डेडिकेटेड सीक्वेंस में साथ आना फिल्म की थीम को खूबसूरती से और मज़बूत कर सकता है।
इसके अलावा VVAN आने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक के तौर पर इसलिए भी खास है, क्योंकि यह अरुणाभ कुमार की TVF और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स जैसे दो कंटेंट पावरहाउस की ऐतिहासिक साझेदारी को दर्शाता है। इस कोलैबोरेशन से दमदार कहानी और हाई प्रोडक्शन वैल्यू की उम्मीद की जा रही है। खास बात यह भी है कि इसके साथ TVF फीचर फिल्मों की दुनिया में कदम रख रही है। फोकलोर जॉनर पर फोकस के साथ VVAN भारतीय सिनेमा में एक दुर्लभ और दिलचस्प पेशकश बनकर उभर रही है, जो उस दुनिया को लेकर उत्सुकता और बढ़ा देती है, जिसे फिल्म सामने लाने वाली है।
बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिवीजन है, TVF के साथ मिलकर और 11.11 प्रोडक्शन के तहत पेश कर रहा है VVAN – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट! यह एक बिग-स्क्रीन फोक थ्रिलर है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है और निर्देशन दीपक मिश्रा व अरुणाभ कुमार ने किया है। डीओपी और विज़ुअल डायरेक्टर मनु आनंद हैं, जबकि फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है। VVAN साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
