Vedant Samachar

Oppo K14x 5G: 6500mAh बैटरी के साथ इस हफ्ते लॉन्च होगा ये धांसू फोन, फ्री रिप्लेसमेंट का भी फायदा

Vedant Samachar
2 Min Read

पुराने फोन से नए में अपग्रेड का प्लान है तो थोड़ा रुक जाना बेहतर होगा क्योंकि इस हफ्ते भारतीय बाजार में आप लोगों के लिए Oppo K14x 5G Smartphone की धमाकेदार एंट्री होने वाली है. ये फोन 30 दिन के फ्री रिप्लेसमेंट के साथ आएगा, लेकिन इसका फायदा आपको तभी मिलेगा जब फोन में किसी भी तरह का कोई मैन्युफैक्चरिंग या क्वालिटी इशू होगा. इसके अलावा Oppo के इस फोन में 6500 एमएएच की बड़ी बैटरी भी मिलेगी जो लंबा बैटरी बैकअप देगी. यही नहीं, ये फोन रिवर्स चार्ज भी सपोर्ट करता है.

दो कलर ऑप्शन्स (प्रिज्म वॉयलेट और आइस ब्लू) में इस फोन को उतारा जाएगा. इसके अलावा इस फोन में एआई फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है. चलिए आपको बताते हैं कि इन सब के अलावा इस फोन में और कौन-कौन सी खूबियां देखने को मिलेंगी और ये फोन किस दिन लॉन्च किया जाएगा?

Oppo K14x 5G Launch Date in India
ओप्पो ब्रैंड का ये अपकमिंग 5जी फोन कल यानी 10 फरवरी 2026 को ग्राहकों के लिए दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद इस फोन को कंपनी की साइट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीदा जा सकेगा.

Oppo k14x 5g Specifications
डिस्प्ले: 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 1125 निट्स की पीक ब्राइटेस सपोर्ट वाली डिस्प्ले होगी.
कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल एआई प्राइमरी कैमरा सेंसर,
बैटरी क्षमता: 45 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 6500 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी.
Oppo K14x 5G Price in India (उम्मीद)
इस ओप्पो स्मार्टफोन की कीमत 15000 रुपए के आसपास हो सकती है, फिलहाल कंपनी ने कीमत को लेकर संकेत नहीं दिया है. फोन की सटीक कीमत की जानकारी तो लॉन्च के दौरान ही सामने आएगी. Oppo K13x 5G के 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत 15999 रुपए, 6GB/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 16999 रुपए, 8 जीबी/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 18999 रुपए है. ये फोन इस कीमत में फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है.

Share This Article