हम सभी अपने घर को सुंदर बनाने और सुख-समृद्धि लाने के लिए पौधे लगाते हैं. इनमें सबसे लोकप्रिय है मनी प्लांट. माना जाता है कि मनी प्लांट जितना हरा-भरा रहता है, घर में धन की आवक उतनी ही बढ़ती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत दिशा में रखा गया मनी प्लांट फायदे की जगह भारी नुकसान भी पहुंचा सकता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर मनी प्लांट को सही दिशा में न रखा जाए, तो यह आपकी तरक्की को रोक सकता है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं क्या कहता है वास्तु शास्त्र.
इन दिशाओं में भूलकर भी न रखें मनी प्लांट!
दक्षिण दिशा: इस दिशा में मनी प्लांट रखना सबसे हानिकारक माना जाता है. यह दिशा मंगल ग्रह और यम की मानी जाती है. यहाँ पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और आर्थिक अस्थिरता पैदा होती है.
दक्षिण-पश्चिम दिशा: इस दिशा में रखा पौधा घर के सदस्यों की प्रगति में बाधा उत्पन्न करता है. इससे बने-बनाए काम बिगड़ने लगते हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
तरक्की के लिए कौन सी दिशा है सबसे बेस्ट?
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-शांति और पैसा टिके, तो मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा में ही रखें.
अग्नि कोण का महत्व: दक्षिण-पूर्व दिशा को ‘अग्नि कोण’ कहा जाता है और इसके देवता भगवान गणेश हैं. गणेश जी विघ्नहर्ता हैं और सुख-समृद्धि के प्रतीक हैं.
शुक्र का प्रभाव: इस दिशा का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करता है, जो धन, विलासिता और समृद्धि का कारक है. यहाँ मनी प्लांट रखने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
मनी प्लांट से जुड़ी कुछ खास बातें
बेल ऊपर की ओर बढ़े: मनी प्लांट की लताओं को कभी जमीन पर नहीं बिखरने देना चाहिए. इसे हमेशा ऊपर की ओर चढ़ाएं, यह आपकी बढ़ती उन्नति का प्रतीक है.
सूखी पत्तियां हटाएं: यदि पौधे की पत्तियां सूख रही हैं या पीली पड़ गई हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें. सूखा हुआ पौधा दुर्भाग्य का संकेत माना जाता है.
बाहर न लगाएं: मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर रखना चाहिए. इसे घर के बाहर या सीधे धूप में रखना शुभ नहीं माना जाता.
