Vedant Samachar

Food Poisoning: आदिवासी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप, भोजन के बाद 70 छात्र बीमार, कई की हालत गंभीर, ICU में भर्ती

Vedant samachar
1 Min Read

आंध्र प्रदेश। Food Poisoning: पोलावरम जिले के देवरापल्ली गांव स्थित एक आदिवासी बॉयज आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग की गंभीर घटना सामने आई है, जहां हॉस्टल में भोजन करने के बाद करीब 70 आदिवासी छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ गई और पेट दर्द, उल्टी व कमजोरी की शिकायत के बाद सभी को रामपचोडवरम एरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जिनमें से कई छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ICU में रखा गया है; घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया, वहीं रामपचोड़वरम आईटीडीए के प्रोजेक्ट ऑफिसर बी. स्मरण राज और स्थानीय विधायक मिरियाला सिरिशा देवी अस्पताल पहुंचे और इलाज की स्थिति का जायजा लिया,

जबकि जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फूड पॉइजनिंग के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं और हॉस्टल में परोसे गए भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, फिलहाल छात्रों का उपचार जारी है और प्रशासन ने जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Share This Article