Vedant Samachar

कोरबा में पंचायत चुनाव के बाद तनाव : रेकी गांव में हारे-जीते प्रत्याशियों में विवाद, हालात को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के रेकी गांव में जीते और हारे हुए प्रत्याशियों के बीच विवाद सामने आया है। वर्तमान उप सरपंच शिव यादव ने पूर्व सरपंच मुकेश जायसवाल पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जायसवाल मौजूदा सरपंच और उप सरपंच को परेशान कर रहे हैं।

नए चुने गए जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि पूर्व सरपंच और उप सरपंच ने अपने कार्यकाल में कई अनियमितताएं की हैं। ये अनियमितताएं अब सामने आने वाली हैं। इसी कारण पूर्व पदाधिकारी उन्हें परेशान कर रहे हैं।

हालात को काबू करने पहुंची पुलिस

स्थिति इतनी बिगड़ गई कि देर रात हरदी बाजार थाने की पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

गांव में मतदान के समय से ही माहौल तनावपूर्ण है। चुनाव परिणाम आने के बाद भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन को आशंका है कि यह विवाद कहीं बड़ी घटना का कारण न बन जाए। इसलिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

Share This Article