राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र में कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर-चांपा, 24 जनवरी, (वेदांत समाचार)। भारत के 76 वां अमृत महोत्सव अंतर्गत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर और कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केन्द्र, जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजीव दीक्षित के मार्गदर्शन में एस.बी.आई. स्वरोजगार केंन्द्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस दिवस मनाया गया। चंन्द्रशेखर खरे, प्रक्षेत्र प्रबंधक द्वारा बालिका प्रषिक्षार्थियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिका दिवस का इतिहास बताते हुए उन्होंने ने बताया कि भारत देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री ने आज ही के दिन 1966 में बतौर प्रधानमंत्री की शपथ ली थी। इसीलिए महिला सशक्तीकरण के उद्देषश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि साल 2022 में यह 14 वां राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

श्री खरे ने आगे बताया कि कृषि विज्ञान केंन्द्र के द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देष्य बालिकाओं को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना, शिक्षा और स्वरोजगार से जोड़ना, लिंगानुपात को बनाये रखना, बालिकाओं को उच्चतर षिक्षा, खान पान पोषण आहार में समानता प्रदान करने हेतु जागरूक किया जाता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ओं, बालिकाओं को कृषि के क्षेत्र में उभरते भविष्य के साथ उन्हें कृषि षिक्षा, स्वरोजगार के विभिन्न कृषिगत प्रशिक्षणों जैसे मशरूम उत्पादन, जैविक खेती, समन्वित कृषि प्रणाली, मुर्गीपालन, बकरीपालन, गौपालन जैसे रोजगारोन्मुखी प्रषिक्षणों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने चंन्द्रशेखर ने अपील की। उपरोक्त कार्यक्रम के सफल संयोजन में आरसेटी के निदेषक कंवर सहित केंन्द्र के वैज्ञानिक शषीकांत सूर्यवंषी और वाहन चालक अमित साहू का विशेष योगदान रहा।