Vedant Samachar

BREAKING: गिरफ्तारी के बाद सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी

Vedant samachar
1 Min Read

पटना । पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई है। शुक्रवार की देर रात उन्हें पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान पप्पू यादव के आवास पर करीब ढाई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईजीआईएमएस ले जाया गया। लेकिन यहां बेड नहीं मिलने की वजह से उन्हें पीएमसीएच शिफ्ट किया गया। इस दौरान पटना पुलिस भी उनके साथ रही।

पप्पू यादव के फेसबुक अकाउंट के जरिए पप्पू यादव को आईजीआईएमएस ले जाते हुए एक वीडियो शेयर किया गया। इसके साथ ही सांसद के निजी सचिव ने लिखा, इलाज के लिए पटना पुलिस ने माननीय सांसद जी को स्ट्रेचर पर रखा। आईजीएमएस में पटना पुलिस उन्हें बेड तक नहीं दिला सकी। ये बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था है।

Share This Article