Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत

Vedant samachar
1 Min Read

दंतेवाड़ा/बस्तर,07 फरवरी 2026। मां दंतेश्वरी की पावन, ऐतिहासिक और आस्था से परिपूर्ण धरती पर भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव, सम्मान और प्रेरणा का क्षण बन गया है। उनके इस प्रवास से न केवल बस्तर अंचल, बल्कि समूचे प्रदेश में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और समृद्ध विरासत से सुसज्जित बस्तर क्षेत्र में राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति को जनजातीय अस्मिता के सम्मान और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है। उनका यह दौरा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और समावेशी विकास की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

राष्ट्रपति के आगमन से स्थानीय जनता में विशेष उत्साह देखा गया। प्रशासनिक और सामाजिक संगठनों द्वारा उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। यह दौरा बस्तर की पहचान, संभावनाओं और भविष्य की विकास यात्रा को नई ऊर्जा देने वाला माना जा रहा है।

बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से माननीय राष्ट्रपति का सादर अभिनंदन एवं हार्दिक स्वागत किया गया है।

Share This Article