Vedant Samachar

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया

Vedant samachar
1 Min Read
Oplus_16908288

रायपुर,07 फरवरी (वेदांत समाचार)। रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कंकाली तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को शव के पास कोई पहचान पत्र या अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और संभावित सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। इस बारे में पुलिस हत्या, आकस्मिक गिरावट या अन्य किसी कारण के सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया है कि सूचना मिली तो जिसपर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची है।

Share This Article