Vedant Samachar

पामगढ़ पुलिस ने 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read

जांजगीर-चांपा, 06 फरवरी (वेदांत समाचार)। जिले में अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 6 फरवरी 2026 को थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी भरत यादव, उम्र 57 वर्ष, निवासी मुड़पार (चु), थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को मौके से पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1600 रुपये बताई जा रही है। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 56/26 पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज 6 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक सावन सारथी, थाना प्रभारी पामगढ़, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, उमेश दिवाकर, श्याम ओग्रे एवं महिला आरक्षक सविता पटेल का विशेष योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article