Vedant Samachar

कोरबा ने रचा इतिहास, 15 हजार से अधिक हस्ताक्षरों के साथ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ ‘स्वच्छता महासंकल्प 2026’

Vedant samachar
3 Min Read

कोरबा,06 फरवरी (वेदांत समाचार)। कोरबा नगर पालिक निगम द्वारा “स्वच्छता महासंकल्प 2026” के तहत आयोजित ऐतिहासिक जन-जागरूकता अभियान में कोरबा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। एमपी नगर उद्यान, घंटाघर से पंडित रविशंकर शुक्ल नगर मार्ग तक लगाए गए 280 मीटर लंबे एकल बैनर पर एक साथ एक ही समय में 15 हजार से अधिक नागरिकों ने स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया।

इस महाअभियान में शहर के छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी सहभागियों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई और स्वच्छ कोरबा के निर्माण का संकल्प लिया गया।

अभियान के अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, सभापति नूतन सिंह, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सभी पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस सफल आयोजन के लिए महापौर एवं नगर निगम की पूरी टीम को शहरवासियों ने बधाइयां दीं।

इस ऐतिहासिक अभियान में छत्तीसगढ़ अख़बार वितरक संघ की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नगर निगम के “महा संकल्प 2026” के बैनर तले स्वच्छता शपथ पर हस्ताक्षर कर अभियान को मजबूती प्रदान की। संघ ने आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के एनएसएस जिला संगठक प्रोफेसर वाई.के. तिवारी के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवकों मुस्कान राजपूत, देवांश, तुलसी, मैत्री, रूपा, कहकशा, परवीन सहित स्काउट-गाइड के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

छत्तीसगढ़ अख़बार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, सरोज, हर्ष नेताम, विल्सन, राहुल, विजय सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। स्काउट गाइड जिला के कमिश्नर मोहम्मद सादिक शेख , कोरबा ब्लॉक सचिव श्रीमती नमिता श्यामकुंवर कड़वे, शुभम ढिमोले, अनीता खलखो, कोरबा जिले के बच्चे शामिल हुए।

कार्यक्रम के समापन पर यह संदेश दिया गया कि “स्वच्छता हमारा कर्तव्य है और स्वच्छ कोरबा हमारी पहचान।” नागरिकों को विश्वास दिलाया गया कि इसी तरह के निरंतर प्रयासों से कोरबा शहर स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश और देश में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा।

Share This Article