Vedant Samachar

रन फॉर यूनिटी में उमड़ा जनसैलाब, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जनप्रतिनिधियों से लेकर युवाओं तक ने लगाई दौड़

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा, 31 अक्टूबर 2025। भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज जांजगीर में रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया गया। नेताजी चौक से कचहरी चौक होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल उद्यान तक आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में विधायक ब्यास कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एकता और अखंडता का संदेश देते हुए दौड़ में हिस्सा लिया।

समापन अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल उद्यान में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने लौह पुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की सुरक्षा, एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ बनाए रखने की शपथ ली। पूरा आयोजन उत्साह और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।

Share This Article